रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—-रामपुर उप मंडल के भद्राश में भीमा काली मंदिर ट्रस्ट द्वारा निर्मित गौशाला का आज एसडीएम रामपुर ने विधिवत शुभारंभ किया। इस गौशाला का संचालन श्री गीता महिमा गौशाला एवम गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र नोगली द्वारा संचालित किया जाएगा। इस नवनिर्मित गौशाला में 120 पशु रखने की क्षमता है। इस दौरान एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि यहां पर सड़को पर लावारिस छोड़े गए पशुओं को रखा जाएगा। लोगों से भी उन्होंने अपील की कि वे पशुओं को दूध से सुख जाने के बाद सड़कों पर ना छोड़ें । उन्होंने बताया कि भीमा काली मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रयास किया गया कि गौशाला का निर्माण कर लावारिस व बेसहारा छोड़ी गई गउओं को आश्रय दिया जा सके । उन्होंने बताया कि इस गौशाला के संचालन का जिम्मा श्री गीता महिमा गौशाला संचालकों को दिया गया है। उन्होंने गौ शाला में रही कमियों को भी जल्द पूर्ण करने का अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए।इस से पूर्व विधिवत हवन और गौ पूजन के साथ गउओं को नवनिर्मित गौ शाला में प्रवेश कराया गया। इस दौरान मंदिर अधिकारी बालकराम नेगी , पशु चिकित्सक अनिल चौहान, खंड विकास कार्यालय के सहायक अभियंता विपिन ब्लूनी, गीता महिमा गौशाला संचालन समिति के अध्यक्ष विशेषण नेगी, सचिव राम सिंह नेगी, उमा दत्त, मनोज अग्रवाल, ठेकेदार ज्ञान व वार्ड पंच मोहन सिंह मुंशी, भद्राश महिला मंडल समेत स्थानीय गौ सेवक उपस्थित हुए। श्री गीता महिमा गौशाला संचालकों ने लोगों से अपील की कि वे गउओं को सड़कों पर ना छोड़ें। अक्सर लोग दूध बंद होने के बाद गउओं को चोरी-छिपे गौशाला में पहुंचा रहे हैं । उन्होंने बताया गौशाला कर्मचारियों को कुछ लोग धमकियां देकर जबरन गौ शाला में गउओं को रख रहे है। उन्होंने ऐसा करने वालो के खिलाफ उचित कदम उठाने की भी बात कही। उन्होंने लोगों से गौ सेवा में आगे आने की भी अपील की। ताकि गौ शाला में रखी गई गउओं का बेहतर पालन हो सके।
दत्तनगर गौ शाला का विधिवत शुभारम्भ
About the author
Related Articles
Top News
Advertising
Categories
Search
Check your twitter API's keys
Advertising
Top News
कुमारसैन के हितेन्द्र को राज्य स्तरीय शंखनाद मीडिया विशिष्ट सम्मान
January 01, 2022
यहां नव वर्ष पर देवता भी मनाते है बर्थडे
January 01, 2022
किन्नौर में 15 से किशोरों का टीकाकरण
January 02, 2022
तेलगाना से काज़ा पहुंचा नेशनल महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट कैंप के लिए दल
January 02, 2022
Check your twitter API's keys
Ads
Weather
Cairo
May06 11:40
- Humidity 64%
- Pressure 1016
- Winds 4.63mph
now
20℃
-
Tue May07sky is clear
- HI/LO: 29/16℃
- Humidity: 27
- Pressure: 1017
- Winds: 7.54
-
Wed May08sky is clear
- HI/LO: 31/17℃
- Humidity: 17
- Pressure: 1016
- Winds: 8.16
-
Thu May09sky is clear
- HI/LO: 36/20℃
- Humidity: 8
- Pressure: 1009
- Winds: 5.05
-
Fri May10overcast clouds
- HI/LO: 36/27℃
- Humidity: 12
- Pressure: 1008
- Winds: 8.45
-
Sat May11broken clouds
- HI/LO: 34/24℃
- Humidity: 21
- Pressure: 1011
- Winds: 8.63
-
Sun May12sky is clear
- HI/LO: 30/19℃
- Humidity: 35
- Pressure: 1014
- Winds: 9.44
Check your twitter API's keys