लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों के लिए कुल 4264 नामांकन दाखिल किए गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में सभी 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद, 1970 नामांकन वैध पाए गए।
मतदान के चौथे चरण में, तेलंगाना में सभी 17 संसदीय सीटों के लिए अधिकतम 1488 नामांकन फॉर्म भरे गए। इसके बाद आंध्र प्रदेश में सभी 25 संसदीय क्षेत्रों से 1103 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। तेलंगाना के संसदीय क्षेत्र 7-मलकजगिरि में सबसे अधिक 177 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। वहीं तेलंगाना में ही संसदीय क्षेत्र 13-नलगोंडा और 14-भोंगीर प्रत्येक में 114 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। चौथे चरण में संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है।
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण:
राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
चौथे चरण में संसदीय सीटों की संख्या
नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए
जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की संख्या
नाम वापसी के बाद
उम्मीदवारों की संख्या
आंध्र प्रदेश
25
1103
503
454
बिहार
5
145
56
55
जम्मू एवं कश्मीर
1
39
29
24
झारखंड
4
144
47
45
मध्य प्रदेश
8
154
90
74
महाराष्ट्र
11
618
369
298
ओडिशा
4
75
38
37
तेलंगाना
17
1488
625
525
उत्तर प्रदेश
13
360
138
130
पश्चिम बंगाल
8
138
75
75
कुल
96
4264
1970
1717