शिमला। न्यूज व्यूज पोस्ट /
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अपने जीते हुए विधायको की बैठक शिमला में करेगी। विधायक दल की बैठक अब चंडीगढ़ में नहीं होगी। सभी विधायकों को शिमला पार्टी कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है ।अब हिमाचल कांग्रेस के विधायक चंडीगढ़ जाने की बजाए शिमला रुख करेंगे। दूर दराज से जीते हुए विधायक परिणाम आने के बाद जश्न छोड़ चंडीगढ़ की ओर निकले थे । लेकिन उन्हें संदेश मिला की अब बैठक शिमला होगी। ऐसे में सभी विधायकों को शिमला पहुंचने के कहा गया है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के सभी जीते प्रत्याशी पहुंच सकते है। इस से पहले मुख्य मंत्री के दावेदार अपने अपने विधायको की शुमारी कर उन्हें अपने साथ खड़े रहने के लिए मनाने में जुट गए है। अब देखना है की कौन सा खेमा आंकड़ा अपने पक्ष में बढ़ाने में सक्षम रहता है। सूत्र बताते है की मुख्य मंत्री की दावेदारी अपने समर्थक विधायको के माध्यम से आगे रखा जाएगा, लेकिन इस में कांग्रेस के दो नेता ही फ्रंट में आयेंगे। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह की राहें रोकने के प्रयास भी तेजी से होंगे। यह भी तर्क दिया जायेगा की मुख्यमंत्री विधायको में से ही हो। वैसे भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाते हुए हाई कमान के पास यह तर्क वितर्क रहा। उधर कांग्रेस के दो दिग्गज एवम मुख्य मंत्री के प्रबल दावेदार चुनाव हार गए । इस से कांग्रेस की उलझने कुछ कम हुई। अब देखना है की मुख्य मंत्री का ताज किस के सिर लगता है।सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह कितने विधायको को अपने साथ जोड़ने में सक्षम रहते है।