रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट–ब्लॉक कांग्रेस रामपुर बुशहर का प्रतिनिधिमंडल सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग रामपुर बुशहर से मिला । ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग 5 रामपुर बुशहर के आसपास भाजपा द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के डंगो दीवारों एवं पैराफिट पर नारो और स्लोगन लिखे जाने पर आपत्ति जताई और सख्त करवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा इस विषय में हाईकोर्ट ने पहले ही दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डी डी कश्यप ने कहा कि सरकारी संपत्ति हमारी अपनी संपत्ति है, इसके सौंदर्य को बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। विभाग और प्रशासन को इस संदर्भ में सख्त नियम लागू करने की आवश्यकता है।इस तरह की गलत हरकतें कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस अधिवक्ता डी डी कश्यप, कुलदीप नेगी कार्यालय महासचिव, सतपाल मेहता महासचिव, संजय मेहता जोन अध्यक्ष, अशवनी शर्मा जिला महासचिव युवा कांग्रेस, मोहन भाटिया सेवादल रामपुर, बंटी मेहता जोन अध्यक्ष युवा कांग्रेस व अन्य मौजूद रहे।