दौसा। न्यूज व्यूज पोस्ट/
कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में शरीक होने हिमाचल से राजस्थान गए कांग्रेसी नेताओं की बस पिकअप से टकराई जिस में, दो की मौत, एक गंभीर और 10 घायल है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल के पंचायती राज संस्थाओं एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों की बस राजस्थान के दौसा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर वापस लौट रही थी की अनियंत्रित पिक अप बस से टकराई। घटना में पिकअप सवार दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बनी है।इस के अलावा बस में बैठे हिमाचल के कांग्रेस नेताओ में से आठ को चौटे आई है जिन में तीन कोआधिक चोटे है, लेकिन सभी खतरे से बाहर है।सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
लाहुल स्पीति के नवनिर्वाचित विधायक रवि ठाकुर ने बताया हिमाचल कांग्रेस के 40 में से 39 विधायक वापिस हो गए है केवल वे यहां रुके है। बस में स्वार लोग उन के क्षेत्र में थे, वे हॉस्पिटल पहुंच कर घायलों की मदद कर रहे है।
भारत जोड़ो यात्रा में
शामिल होने राजस्थान
गए हिमाचल कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं पंचायती राज संस्थाओं के लोगो
की बस आज राजस्थान
के दौसा जिले में हादसे का शिकार हो गई।
घायलों को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां
से एक पदाधिरकारी की स्थिति गंभीर होने पर उसे
जयपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के
अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल
भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि राहुस गांधी
की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद दौसा
से हिमाचल प्रदेश के लिए दो बस रवाना हुई थी.
एक बस में कांग्रेस के विधायक थे और दूसरी बस में
कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व पंचायती राज संस्थाओं के लोग।. इसी दौरान
बस हादसे का शिकार हो गई.