रामपुर बुशहर 5 अप्रैल। न्यूज़ व्यूज पोस्ट–
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की मासिक बैठक सतीश वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में स्थानीय विधायक नन्दं लाल ने विशेष रूप से भाग लिया, बैठक में, जानकारी दी गई कि सदस्यता अभियान को पूर्ण कर लिया गया है। इसे और अधिक मजबूत एवं विस्तृत करने की चर्चा की गई। सतीश वर्मा अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र के अंदर कुछ नए यूथ बनाने की आवश्यकता जताई। जिस का प्रस्ताव एसडीएम को भेजे जाने पर सहमति जताई और इसके साथ-साथ नए एवं वैज्ञानिक रूप से प्रबंधकीय प्रणाली अपनाने पर बल दिया। इसके साथ ही आगामी 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती को हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साह से मनाने के बारे चर्चा की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा द्वारा बूथ स्तर की कमेटियों को संगठित एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। जिसके चलते निम्न स्तर के कार्यकर्ताओं को सत्ता एवं जिम्मेवारी सौंपने पर विशेष बल दिया गया। विधायक ने जॉन प्रभारियों की भूमिका को अत्यधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से मासिक बैठक कर कार्यकर्ताओं को उत्साहित करे और आगामी चुनावों के लिए कमर कस लें. उन्होंने यूथ एवं जोन को संगठन की अहम कड़ी मानते हुए इनकी कार्यप्रणाली की सराहना की।
इस बैठक में यूथ कांग्रेस ने आगामी चुनावों के मद्दे नजर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रभावी रूप से कार्य करने का एजेंडा प्रस्तुत किया। जिस पर सभी ने सहमति जताई।
इस बैठक में देश रतन महासचिव , गौरव ठाकुर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, जिला परिषद त्रिलोक बलूनी,संजीव, शीला ठाकुर, प्रिंस शर्मा , कीडू राम, गंगा सिंह, सेवा दल अध्यक्ष हरदयाल ठाकुर, अनिरुद्ध बिष्ट, रूमाल सिंह मेहता, कृष्ण गोपाल, कामन सिंह मेहता, बहादुर सिंह भलुणी, यशपाल,वीरेंद्र, रामगोपाल, बबलू ठाकुर, सुलाक्षर खुंद, नंदलाल, कुलदीप नेगी, अश्विनी शर्मा, सोनू भलूणी, शैलज विशिष्ट, रोशन, विजय कनैन, कमलेश विनोद , कांता नेगी, इंदु वर्मा, सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।