रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—
एकल अभियान द्वारा गोपालपुर पंचायत में महिला दिवस का आयोजन गया। इस कार्यक्रम में हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख संभाग महेंद्र वर्मा मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। धारगौरा के पंचायत समीति सदस्य देश दीप गौतम और विशेष अतिथि के तौर पर पंचायत प्रधान मशनु ,और सुषमा मखैक ने कार्यक्रम में शिरक्त की। इस कार्यक्रम में 15 महिला मंडलों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरन विभिन्न महिला मंडल ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी व रस्सा कस्सी प्रतियोगिता भी की गई। जिसके बाद इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौल सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में नारी हर क्षेत्र में आगे है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान को लेकर कई अहम योजनाएं चला रही है। यहां तक कि महिलाओं को हर क्षेत्र में समानता के अधिकार को लागू करने के लिए 50 फीसदी आरक्षण देने में मौजूदा सरकार ने अहम भूमिका निभाई है। कौल सिंह ने कहा कि भले ही एक दिन महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं है जब महिलाएं खुद को साबित करते हुए आगे नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य मे भी महिलाओं के उत्थान के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे। मुय वक्ता महेंद्र शर्मा ने भी अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सरहदों की रक्षा तक करने में तत्त्पर है। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाएं खुद को साबित नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि एकल अभियान भी महिलाओं को समाजिक दायित्वों के निवर्हन का एक मंच है। जिसमें ग्रामीण स्तर की महिलाएं बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है।इस दौरान
सीम मांटा, महेंद्र शर्मा, अनिल चौहान, सुषमा मखैक, कमल ध्रैक, देशदीप गौतम, विमला, त्रिलोक, अजय मोदी, ब्रिजेश लंबरदार, कैलाश कायथयान, बिहारीलाल, बहादुर सिंह भंडारी, इंदु हष्टा, राजकुमार, सुबेर कश्यप, शशि भूषण, महेंद्र जैन, देवी सिंह भलैई, महेंद्र पटेल, लच्छीराम, गुड्डुराम, धनीराम, भरत, पितांबरदत्त शर्मा, सुनिता ठाकुर आदि मौजूद रहे।