Site icon Hindi &English Breaking News

हिमस्खलन  से चंद्रा नदी अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप अवरुद्ध की स्थिति

जिला लाहौल स्पीति में हिमस्खलन आने से चंद्रा नदी अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप अवरुद्ध हुई।  इस से सिस्सू की तरफ जल भराव होने की संभावना हुई थी। इस बीच जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए चंद्रा नदी के किनारों पर न जाने की सलाह दी है। आपातकालीन और सड़कों की स्थिति के बारे में जानने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा हेल्पलाइन नंबर 94594-61355 भी जारी किया गया है। प्रशासन ने घाटी में आने वाले पर्यटकों को मौसम की उपयुक्त जानकारी और ठंड के अनुसार कपड़े इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Exit mobile version