Site icon Hindi &English Breaking News

समाज में हर वर्ग तक पहुंचे  महिला समानता का संदेश :अजय

रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी —-

   रामपुर खंड के विभिन्न स्कूलों के किशोरियों की  आजादी का
अमृत महोत्सव के तहत महिला सशक्तिकरण और समानता के लिए रामपुर में कराई
गई प्रतियोगिताएं। इस किशोरी मेले के दौरान पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग व
क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम
के माध्यम से 3 तरह के कार्यक्रम किए गए आयोजित। ताकि समाज में हर वर्ग
तक पहुंचे  महिला समानता का संदेश।

 शिमला जिला के रामपुर खंड के सरकारी एवं निजी स्कूलों की
छात्राओं के माध्यम से आजादी के अमृत महत्व के तहत  रामपुर में  जागरूकता
कार्यक्रम किए गए।  ताकि  महिला समानता  व् महिला  सशक्तिकरण के प्रति
समाज के हर वर्ग तक जागरूकता फैलाई जा सके। रामपुर के कन्या महाविद्याल
में बाल विकास परियोजना रामपुर बृत के माध्यम से स्कूली छात्राओं की भाषण
, चित्रकला , व् नारालेखन प्रतियोगिता कराई गई।  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का थीम था   बेटी  है अनमोल  धन
क्यों न स्वीकारे हम।  नारा लेखन  प्रतियोगिता के तहत  बेहतर कल के लिए
महिला सशक्तिकरण और  समानता तथा  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महिला
शक्तिकरण से संबंधित जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों   उत्कृष्ट काम किया हो
उन्हें आगे लाना था ।

बाल विकास परियोजना  अधिकारी अजय बदरेल ने बताया  रामपुर खंड के
विभिन्न स्कूलों के किशोरियों की आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किशोरी
मेले  गया।   महिला सशक्तिकरण और समानता के लिए   तरह की प्रतियोगिता
किशोरियों में कराई गई।  ताकि संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और महिला
सशक्तिकरण और उत्थान का लक्ष्य प्राप्त हो सके।-दिल्ली पब्लिक स्कूल की श्रुति चौहान  समाज में महिलाओ को बराबरी
की नजर स नहीं देखा जाता है।  इस चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से समाज
और लोगो में संदेश पहुंचना है की महिला और पुरुष में बराबरी है।आँचल नेगी डीपीएस स्कूल की छात्रा ने बताया की हम लोगो में महिला
पुरुष एक समान का सन्देश जनता में पहुंचना चाहते है।  ऐसे कार्यक्रमों के
माध्यम से लोगो तक संदेश पहुंचेगा।

-सोहानी ने बताया की हम समाज में महिलाओ की ग्रेबराबरी की धरना को
दूर करने का संदेश देने का प्रयास कर रहे है।  आज महिला पुरुष किसी से कम
नहीं एक समान है। –

Exit mobile version