Site icon Hindi &English Breaking News

यहां नव वर्ष पर देवता भी मनाते है बर्थडे

रामपुर बुशहर । विशेषर नेगी—-हिमाचल प्रदेश के  शिमला जिला  के रामपुर मंडल  के ब्रांदली
गांव में नववर्ष के अवसर पर देवता  पंच वीर चतर खंड  विधि विधान से
जन्मदिन मनाते हैं। इस दिन दूर दूर से लोग देवता  के जन्मदिन को मनाने
पहुंचते है। मान्यता हैकि देवता के जन्मदिन अवसर पर देवता के द्वार
पहुंचने व्लो की मनते पूरी होती है।  जन्मदिन के अवसर पर  यंत्रो की
धुनों में देवता को  सर्वप्रथम फूल मालाओं से  सजाया जाता है। पूजा पाठ
व् श्रृंगार के बाद लोग शरदानुसार उपहार और भेट चढ़ाते है और आशीर्वाद
लेते है।    इस दौरान लोग खूब नाच गान भी करते हैं और खुशियां मनाते हैं।
क्षेत्र के लोगो को देवता के जन्मदिन अवसर पर समूचे इलाके के लोगों को
मंदिर में हाजिर होना अनिवार्य होता है. चतर खंड देवता को खासकर संतान
प्राप्ति व न्याय के मामलों में विजय दिलाने वाला माना जाता है.

 -देवता के गुर प्रताप ने बताया की पंच वीर चतर खंड एक मात्र ऐसा
देवता   है जो हर साल जन्मदिन अठारह पोश यानि पहली जनवरी  को मनाता है।
दूर दूर से श्रदालु लोग  मनोकामना पूरी के लिए आते है।  ख़ास कर संतान के
इच्छुक व् न्याय संबंधी मामलो में विजय पाने के लिए आशीर्वाद देता है।

स्थानीय निवासी लायक राम ने बताया देवता नव वर्ष पर जन्म दिन
मनाता है।  मान्यता होने के कारण दूर  से लोग जन्मदिन मनाने आते है।  यह
प्रथा सदियों से चली आ रही है। खास कर क्षेत्र के लोगो को देवता के
निर्देशानुसार हर गर से इस दिन मंदिर में हाजरी भरनी पढ़ती है तभी देवता
खुश हो कर उन की रक्षा करता है।

-पंचायत प्रधान प्रोमिला मेहता ने बताया की प्रथा  की हर साल नए
वर्ष के आगमन पर देवता जन्मदिन मनाता है।  इस दिन लोग मनते पूरी करने के
लिए देवता के दरवर पहुँचते है।

कविता नेगी ने बताया आज वे स[स्पेशल ही देवता चतर खंड का जन्मदिन
मनाने ब्रान्दली  गाँव आये है।  सूना है  जितने भी लोग देवता के
जन्मदिन  पर आते है सब की मनो कामना पूरी होती है।  हम ने इस अवसर पर खूब
नाचगान किया।

–फुला नेगी ने बताया वे ब्रांदली   देवा  जन्मदिन मनाने आये थे।
जन्मदिन खूब धूम धाम से मनाया आशीर्वाद भी लिया।

Exit mobile version