Site icon Hindi &English Breaking News

मंडी में 6 को आप के दो सीएम हिमाचल की राजनीति में लाएंगे भूचाल

मंडी। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंडी में 6 अप्रैल को खुली जीप में तिरंगा यात्रा के दौरान रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे। तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल से शुरू होकर चौहट्टा बाजार, गांधी चौक, होकर सेरी मंच तक आएगे। विक्टोरिया पुल और सेरी मंच पर केजरीवाल कुछ देर जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पड्डल में जनसभा करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश भर से करीब 200 बसें बुक की गई हैं। इसके अलावा निजी वाहनों में भी कार्यकर्ता आएंगे। पचास हजार से एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

Exit mobile version