Site icon Hindi &English Breaking News

मंडी के करसोग में चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

करसोग: न्यूज व्यूज पोस्ट।


मंदी जिला के पुलिस थाना करस़ोग अंतर्गत पुलिस ने शोरशन गांव के समीप 2 लोगों को चरस  के साथ गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है । पुलिस के अनुसार  गश्त के दौरान शोरशन गांव के पास शक के आधार पर दोनो की तलाशी ली  तो इनके कब्जे से चरस बरामद हुई, जोकि तोलने पर 206 ग्राम पाई गई। आरोपियों की पहचान हेम राज पुत्र केहर सिंह गांव शलाना डाकघर शोरशन तहसील करसोग, दुसरे व्यक्ति का नाम रोशन लाल गांव धदोह डाकघर शोरशन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी करस़ोग मोहन जोशी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Exit mobile version