Site icon Hindi &English Breaking News

भावानगर के शेर सिंह नेगी को कांग्रेस हाई कमान ने नियुक्त किया शिमला संसदीय क्षेत्र का  पर्यवेक्षक

जिला किन्नौर के भाबानगर के रहने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस शेर सिंह नेगी को कांग्रेस हाई कमान ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और पार्टी शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शिवाजी राव मोघे की ओर से नियुक्तिपत्र जारी किया गया है। शेर सिंह नेगी ने कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा, जो जिम्मेवारी उन्हे सौंपी गई है उसे ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी की मजबूती और संगठन को साथ ले कर प्रत्यक्षियो की जीत के लिए लोकसभा चुनाव के अंत तक ईमानदारी से दी गई जिम्मेवारी निभायेंगे। उन्होंने कहा हाई कमान के निर्देशानुसार हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा के मार्गदर्शन से शिमला संसदीय क्षेत्र में पार्टी पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी ईमानदारी से निभायेंगे।उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी प्रत्याक्षी विनोद सुल्तानपुरी को सांसद बना कर लोकसभा पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार तालमेल बनाए रखेंगे। प्रयास करेंगे की शिमला संसदीय सीट की हर विधान सभा हल्के में जा कर वहां की वस्तुस्थिति को समझेंगे और उस के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी राव, हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सुक्खू एवं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह का आभार जताया है।

Exit mobile version