Site icon Hindi &English Breaking News

भाजपा ने  महासू के पांच मंडलों में बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के संयोजकों किए तैनाती


रामपुर बुशहर । न्यूज व्यूज पोस्ट।

भाजपा ने जिला महासू के पांच मंडलों में बुद्धिजीवी प्रकोष्ट संयोजक की नियुक्ति की है। जिसमें मस्तराम राज्टा को ठियोग कुमारसैन, रणधीर सिंह चौहान को रोहडु से मोहर सिंह बास्टा को चौपाल से और पीताम्बर पीरटा को जुब्बल कोटखाई से नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के आदेश संगठनात्मक जिला महासू के संयोजक सुरेश शर्मा द्वारा जारी किए है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंडलों में बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के संयोजकों की नियुक्ति भाजपा के शीर्ष नेता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के संयोजक रविंद्र ठाकुर, जिला महासू के अध्यक्ष अरूण फाल्टा द्वारा विचारविर्मश कर की गई है।

Exit mobile version