Site icon Hindi &English Breaking News

भाजपा झूठा प्रचार में माहिर: केहर सिंह

रामपुर बुशहर। विशेषर नेगी।

हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने भाजपा पर लगाया आरोप। भाजपा झूठा प्रचार करने में है माहिर। इसीलिए मंडी लोकसभा हलके में कंगना रनौत को झूठे प्रचार के लिए भेजा गया है मंडी लोकसभा हलका। ताकि झूठ का प्रचार हो सके सफाई से। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हिमाचल कांग्रेस सरकार में वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने आज रामपुर में पत्रकार वार्ताकर भाजपा पर जम कर निशान सादा । उन्होंने कहा कंगना रनौत जनता की सेवा करने नहीं बल्कि उन्हें झूठा प्रचार करने के लिए यहां भेजा गया है। क्योंकि रनौत जो फिल्मी हस्ती है वह झूठा प्रचार आसानी से करेगी और भाजपा उनका उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कंगना अपना फिल्मी करियर को छोड़कर यहां आने वाली नहीं ,वह चुनाव के बाद मुंबई जाकर अपने कारोबार में जुट जाएगी। इसलिए लोगों को यह सोचना होगा कि मत का प्रयोग ऐसी जगह करे जिसकी पृष्ठभूमि राजनीति से रही हो और जन सेवा में लंबा अनुभव हो।
केहर सिंह खाची ने बताया कि भाजपा जो राजा की बात कर रही है, विक्रमादित्य सिंह का परिवार लोगों के दिलों में बसा है और दिलों में राज करता है। उन्होंने कभी अपने आप को राजा नहीं मान भले ही वह राज परिवार में जन्मे हो। लेकिन लोगों में उनके प्रति श्रद्धा प्रेम है ।

Exit mobile version