Site icon Hindi &English Breaking News

बेहसहारों की सहारा बनी सेवा भारती

आनी। सीआर शर्मा—विकट परिस्थिति से जूझ  रहे परिवार में बेटी की शादी को प्रदान की 31 हजार रु की आर्थिक सहायताआनी:-कहते हैं कि संसार में बेहसहारा. असहाय.व निर्धन लोगों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं। ऐसे पात्र लोगों की सेवा हजारों पुण्यफल के  बराबर है।ऐसी ही सेवा भावना के लिए सदैव तत्त्पर है सेवा भारती। इस संस्था ने जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र में भी गरीब व असहाय लोगों की मदद को अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। सेवा भारती की ओर से प्रदेश शिक्षा संकाय प्रमुख एवं रामपुर विभाग सेवा भारती प्रमुख डॉ. मुकेश शर्मा ने आनी खण्ड की ग्राम पंचायत दलाश के गांव  बधारी में बीमारी के चलते आर्थिक रूप से कमजोर नरेश शर्मा के परिवार को उनकी बेटी की शादी के लिए 31 हजार रु की राशि दान की है। सेवा भारती ने विकट परिस्थिति में असहाय परिवार की मदद कर उनके जीवन में आशा की एक नई किरण जगाई है।बता दें कि आनी खण्ड की दलाश पँचायत के बधारी निवासी नरेश कुमार पिछले क़ई वर्षों से अदरंग  की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी पत्नी भी स्पाईनल से पीड़ित है। ऐसे में परिवार के संचालन और बच्चों की परवरिश के लिए उन्हें विकट परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है।आज के भौतिकवादी युग में हर आदमी जहाँ अपने यथार्थ को भुलाकर सांसारिक मोह माया के पीछे भाग रहस्य है।वहीं इस दौर में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो निःस्वार्थ भाव से बेसहारा व असहाय लोगों की सेवा के लिए समपर्ण भाव से कार्य कर रहे हैं।ऐसी ही एक संस्था सेवा भारती भी है.जो पिछले क़ई वर्षों से समाज के असहाय व गरीब लोगों की सेवा के साथ साथ प्राचीन संस्कृति व पर्यावरण के संरक्षण और शिक्षा के सार्वभौमिकरण के लिए प्रयासरत है।सेवा भारती की यह पहल दूसरों के लिए एक मिसाल है।

Exit mobile version