Site icon Hindi &English Breaking News

थाचवा की द्रोपदी देवी बनी महिला कांग्रेस जिला कुल्लू  महासचिव

रामपुर बुशहर । न्यूज व्यूज पोस्ट।


निरमंड उपमंडल के थाचवा की द्रोपदी देवी उर्फ प्रेमा ठाकुर कों महिला कांग्रेस जिला कुल्लू का महासचिव नियुक्त किया  है l यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी l हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जैनब चंदेल की ओर से नियुक्ति की गई है। द्रोपदी देवी ने इस नियुक्ति के लिए  जिला महिला कांग्रेस कमेटी कल्लू के महासचिव के पद पर जिम्मेदारी देने के लिए वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,सीपीएस सुंदर ठाकुर,हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जैनव चंदेल, जिला कांग्रेस कमेटी कल्लू सेस राम आजाद, जिला महिला कांग्रेस कमेटी कल्लू की अध्यक्ष अरुणा ठाकुर , युपेंदर कांत मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी कल्लू के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया है l उन्होंने कहा महासचिव पद की गरिमा बनाए  रखते हुए पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा सकारात्मक प्रयास करती रहेगी। पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा से निभायेगी।

Exit mobile version