Site icon Hindi &English Breaking News

किन्नौर में स्वर्णिम हिमाचल की टीम का गठन

रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—-

स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कोर टीम की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। इस मे स्वर्णिम हिमाचल जिला किन्नौर की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। जिसमें जिला किन्नौर प्रभारी पद पर प्रभु लाल नेगी, जिला अध्यक्ष पद पर शेर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष पद पर जगमोहन सिंह नेगी, सुनील नेगी, रूपा नेगी, महासचिव पद पर नरेश आनंद, संगठन सचिव पद पर धन सिंह नेगी, सलाहकार पद पर सनम सूर्योन, सचिव पद पर शोभा राम ठाकुर, छेरिंग नेगी, सह सचिव पद पर लता मोनी, मीडिया प्रभारी पद पर संदीप शर्मा, प्रचारक पद पर माया लामा, उमा नेगी तथा सुमिता नेगी को प्रदेश टीम की ओर से मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई है ।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को प्रदेश टीम की ओर से शुभकामनाएं व बधाई दी है।
नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रभु लाल नेगी तथा अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने अपनी तथा जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेहता, प्रदेश महासचिव कपिल डोगरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौरभ चौहान, प्रदेश वरिष्ठ प्रचारक अनुज शर्मा, प्रदेश सलाहकार उमा ठाकुर तथा प्रदेश कोर कमेटी का उन्हें नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम समाज में पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने पद का सदुपयोग करते हुए मूल्य निष्ट समाज निर्माण तथा हर चेहरे पर मुस्कान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा स्वर्णिम हिमाचल के संकल्प को पूरा करने के लिए अथक प्रयास करेंगे।

Exit mobile version