Site icon Hindi &English Breaking News

एकल अभियान का प्रशिक्षण वर्ग रामपुर के ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में

रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—एकल अभियान के महिला प्रशिक्षण वर्ग का रामपुर के ठाकुर  सत्यनारायण मंदिर में आयोजन हुआ। इस वर्ग का शुभारंभ  कॉल सिंह नेगी अध्यक्ष himcofed हिमाचल प्रदेश द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में रामपुर अंचल के 12 संचो की महिला समिति की महिलाएं उपस्थित रहीं। वर्ग की अध्यक्षता बेगमा नेगी संभाग महिला प्रमुख ने की। वर्ग को सम्बोधित करते हुए कॉल सिंह नेगी ने वर्तमान परिपेक्ष में समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका और एकल अभियान की इस दिशा में किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।  नेगी  ने बढ़ रहे धर्मांतरण,लव जिहाद ,नशा जैसे कुरीतियां और उन्हें रोकने में मातृशक्ति की अहम भूमिका का भी वर्णन किया। नेगी  ने कहा कि हिन्दू समाज का भविष्य मातृशक्ति के हाथ है जो अपने कार्य से समाज को शिक्षा और संस्कार के माध्यम से एक नई दिशा दे रहा है । पग पग पर समाज की कुरीतियों से लड़ रहा है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद संगठन मंत्री  विनोद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही  स्वाति बंसल पार्षद नगर परिषद रामपुर, . मनोज अग्रवाल भाजपा कार्यकर्ता ,एकल की तरफ से  विष्णु शर्मा भाग अध्यक्ष एकल ग्राम संगठन भाग रामपुर, अमोलक चंद अंचल अध्यक्ष, विनोद नेगी अंचल सचिव ,मानसिंह अंचल प्रमुख, रवि नेगी अंचल कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।

Exit mobile version