Site icon Hindi &English Breaking News

आसियान-भारत के पोषक अनाज महोत्सव 2023 का आयोजन

दिल्ली। न्यूज व्यूज पोस्ट/

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से आसियान में भारतीय मिशन 22 नवंबर से 26 नवंबर 2023 तक आसियान-भारत के पोषक अनाज महोत्सव 2023 का आयोजन कर रहा है। महोत्सव का उद्घाटन सत्र इंडोनेशिया के दक्षिण जकार्ता के एक प्रमुख खरीदारी स्थल कोटा कसाब्लांका मॉल में हुआ। महोत्सव के हिस्से के रूप में पोषक अनाज-केंद्रित प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है जिसमें पोषक अनाज-आधारित एफपीओ, स्टार्ट-अप और भारतीय शेफ की भागीदारी शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष (आईवाईएम) समारोह के अनुरूप, इस उत्सव का उद्देश्य आसियान सदस्य देशों यानी ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के बीच पोषक अनाज और पोषक अनाज-आधारित उत्पादों के लिए जागरूकता बढ़ाना और बाजार विकसित करना है। फिलीपींस महोत्सव के दौरान, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत से एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहा है, जो भारतीय पोषक अनाज इको-सिस्‍टम से जुड़े पेशेवरों के एक विविध समूह का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें शेफ, स्टार्ट-अप, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के दिग्गज, राज्य के अधिकारी और अन्य व्‍यक्ति शामिल हैं।

Exit mobile version