आनी / जितेंद्र गुप्ता
कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र के दलाश को पॉलिटेक्निक संस्थान और
निरमण्ड में बस अड्डे का बजट में प्रावधान किए जाने को लेकर क्षेत्र की
जनता गदगद है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू जिला के दलाश और मंडी
जिला के करसोग में पॉलीटेक्निक संस्थान खोलने की घोषणा अपने बजट भाषण में
की है। प्रदेश भाजपा सरकार की इस घोषणा से दलाश और निरमण्ड सहित क्षेत्र
की जनता ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,विधायक किशोरी
लाल सागर , एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर आदि का आभार व्यक्त किया है।
शनिवार को बजट में इस संस्थान को फिर से खोलने की घोषणा के साथ ही
क्षेत्र की जनता में एक बार फिर से उम्मीद जग गई है।
प्रदेश सरकार द्वारा आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए इन जन हितकारी योजनाओं
पर भाजपा मंडल महामंत्री दूनी चन्द ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गंगा
राम चंदेल,शशी मल्होत्रा,सत्येंद्र शर्मा,वेद ठाकुर सहित सभी भाजपाई
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित
मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया है।